1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. I-League : मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने चर्चिल ब्रदर्स को 4-1 से रौंदा

I-League : मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने चर्चिल ब्रदर्स को 4-1 से रौंदा

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2021 08:28 am IST,  Updated : Mar 16, 2021 08:28 am IST

चर्चिल के लिए इकलौता गोल लुका मजसेन ने मैच के 21वें मिनट में पेनल्टी पर किया। इस जीत के साथ मोहम्मडन के 13 मैचों में 20 अंक हो गये और वह तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया। 

Shilton Paul,Pedro Manzi,Mohammedan Sporting,I-League,Churchill Brothers,Black Panthers- India TV Hindi
Mohammedan Sporting vs Churchill Brothers Image Source : TWITTER/@ILEAGUEOFFICIAL

मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे चरण के मैच में चर्चिल ब्रदर्स को 4-1 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। मोहम्मडन के लिए पेड्रो मैनजी ने आखिरी क्षणों में दो गोल (86वें और 90+3 मिनट) किये। 

इससे पहले मैच के 15वें मिनट में हीरा मंडल ने गोल कर टीम का खाता खोला जबकि वनलालबिया छांगते ने 65वें मिनट में टीम की बढ़त को दो गुना किया। 

चर्चिल के लिए इकलौता गोल लुका मजसेन ने मैच के 21वें मिनट में पेनल्टी पर किया। इस जीत के साथ मोहम्मडन के 13 मैचों में 20 अंक हो गये और वह तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया। 

चर्चिल की टीम इतने ही मैचों में 25 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल