1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. I-League : मोहन बागान ने रियल कश्मीर को 2-0 से हराकर हासिल किया शीर्ष स्थान

I-League : मोहन बागान ने रियल कश्मीर को 2-0 से हराकर हासिल किया शीर्ष स्थान

 Reported By: IANS
 Published : Jan 06, 2020 06:23 am IST,  Updated : Jan 06, 2020 06:23 am IST

पांच मैचों में मोहन बागान की लगातार तीसरी जीत है। उसके पांच मैचों से 10 अंक हो गए हैं। उसका एक मैच ड्रॉ रहा है और एक में हार मिली है।

mohun began vs real kashmir- India TV Hindi
mohun began vs real kashmir Image Source : TWITTER- @ILEAGUEOFFICIAL

श्रीनगर| कोलकाता के दिग्गज फुटबाल क्लब मोहन बागान ने रविवार को टीआरसी ग्राउंड पर रियल कश्मीर एफसी को 2-0 से हराकर आई-लीग तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मोहन बागान की ओर से दोनों गोल दूसरे हाफ में हुए। पहला गोल जोसेबा बेइतीता ने 72वें मिनट में किया जबकि इसके एक मिनट बाद ही नोंगदाम्बा नाओरेम ने गोल करते हुए उसे 2-0 से आगे कर दिया।

यह पांच मैचों में मोहन बागान की लगातार तीसरी जीत है। उसके पांच मैचों से 10 अंक हो गए हैं। उसका एक मैच ड्रॉ रहा है और एक में हार मिली है। मोहन बागान 11 टीमों की तालिका में टॉप पर है।

रियल कश्मीर के चार मैचों में पहली हार मिली है। उसे एक मैच में जीत मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। रियल कश्मीर टीम पांच अंकों के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल