1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पुलवामा हमले का असर! ईस्ट बंगाल के खिलाफ रीयल कश्मीर का घरेलू मैच दिल्ली शिफ्ट

पुलवामा हमले का असर! ईस्ट बंगाल के खिलाफ रीयल कश्मीर का घरेलू मैच दिल्ली शिफ्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 25, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 08:14 pm IST

ईस्ट बंगाल के खिलाफ यह मैच 28 फरवरी को होना था। इसके लिये जगह बदल दी गयी है लेकिन तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा।

पुलवामा हमले का असर! ईस्ट बंगाल के खिलाफ रीयल कश्मीर का घरेलू मैच दिल्ली शिफ्ट- India TV Hindi
पुलवामा हमले का असर! ईस्ट बंगाल के खिलाफ रीयल कश्मीर का घरेलू मैच दिल्ली शिफ्ट Image Source : GETTY

नई दिल्ली। श्रीनगर में मौजूदा हालात को देखते हुए रीयल कश्मीर एफसी का ईस्ट बंगाल के खिलाफ आगामी घरेलू आई लीग मुकाबला नयी दिल्ली में होगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की लीग समिति ने इसका भी जिक्र किया कि मिनरवा पंजाब एफसी ने पुलवामा आतंकी हमले के चलते श्रीनगर में अपने आई लीग मैच का बहिष्कार किया था। 

ईस्ट बंगाल के खिलाफ यह मैच 28 फरवरी को होना था। इसके लिये जगह बदल दी गयी है लेकिन तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा। एआईएफएफ ने बयान में कहा, ‘‘रीयल कश्मीर ने लिखित में सूचित किया कि कश्मीर में मौजूदा हालात को देखते वे चाहते हैं कि हीरो आई लीग का 28 फरवरी को ईस्ट बंगाल के खिलाफ होने वाला आगामी मुकाबला नयी दिल्ली में तटस्थ स्थल पर कराया जाये। इसी के अनुसार समिति ने इस मैच को दिल्ली में आयोजित कराने का फैसला किया है।’’ 

सोमवार को लिये गये अन्य फैसलों लीग की समिति ने घोषणा की कि सुपर कप के क्वालीफायर भुवनेश्वर में 15 और 16 मार्च को खेले जायेंगे जबकि टूर्नामेंट का फाइनल राउंड 29 मार्च से 13 अप्रैल तक खेले जायेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल