1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आई लीग का भविष्य अधर में, लॉकडाउन के बाद होगा फैसला

आई लीग का भविष्य अधर में, लॉकडाउन के बाद होगा फैसला

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2020 07:34 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 07:34 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण निलंबिल आई लीग के बाकी मैच करा पाना संभव नहीं लग रहा और इसके बारे में फैसला देशव्यापी 21 दिवसीय लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही लिया जा सकेगा। 

आई लीग का भविष्य अधर...- India TV Hindi
आई लीग का भविष्य अधर में, लॉकडाउन के बाद होगा फैसला Image Source : TWITTER/INDIANFOOTBALL

कोलकाता। कोरोना वायरस महामारी के कारण निलंबिल आई लीग के बाकी मैच करा पाना संभव नहीं लग रहा और इसके बारे में फैसला देशव्यापी 21 दिवसीय लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही लिया जा सकेगा। आई लीग 14 मार्च को स्थगित कर दी गई थी जब चार दौर के मैच बाकी थे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के एक अधिकारी ने कहा,‘‘अब आई लीग के बाकी मैच हो पाना संभव नहीं लगता। टूर्नामेंट खत्म करने में डेढमहीना लगेगा। हम संबंधित पक्षों से मुलाकात के बाद इस पर फैसला लेंगे। यह बैठक 15 अप्रैल के बाद ही हो सकेगी।’’

मोहन बागान का खिताब जीतना तय लग रहा है जबकि दूसरे स्थान के लिये ईस्ट बंगाल, मिनर्वा पंजाब (16 मैचों में 23 अंक) और रीयल कश्मीर (15 मैचों में 22 अंक) में मुकाबला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल