1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत को चैम्पियन चाहिए तो पहले मूलभूत संरचना पर ध्यान देना होगा : सुमित नागल

भारत को चैम्पियन चाहिए तो पहले मूलभूत संरचना पर ध्यान देना होगा : सुमित नागल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 02, 2021 09:01 pm IST,  Updated : Feb 02, 2021 09:01 pm IST

देश के दूसरे नंबर के पुरुष एकल खिलाड़ी सुमित नागल का मानना है कि भारत को अगर टेनिस में चैम्पियन खिलाड़ी चाहिएं तो उसे मूलभूत संरचनाओं का एक ढांचा बनाने की जरूरत है। 

If India wants a champion, then we have to focus on the basic structure first: Sumit Nagal- India TV Hindi
If India wants a champion, then we have to focus on the basic structure first: Sumit Nagal Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। देश के दूसरे नंबर के पुरुष एकल खिलाड़ी सुमित नागल का मानना है कि भारत को अगर टेनिस में चैम्पियन खिलाड़ी चाहिएं तो उसे मूलभूत संरचनाओं का एक ढांचा बनाने की जरूरत है। नागल को अगले सप्ताह होने वाले आस्ट्रेलियन ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है।

ये भी पढ़ें - टी नटराजन ने शेयर की अपने स्वागत की तस्वीरें, कहा ये हैरान करने वाला था

नागल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमें लंबा रास्ता तय करना है। हमें पहले एक संरचना की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि आपने बहुत से लोगों को यह कहते सुना होगा कि हमारे पास अभी संरचना नहीं है, जिसके माध्यम से हम ऐसे खिलाड़ी बना सकते हैं जो दुनिया में नाम रौशन करें।"

23 वर्षीय नागल ने कहा कि उन्हें 8 फरवरी से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया ओपन में एक बार फिर शीर्ष-10 खिलाड़ी से सामनाा होने की उम्मीद है। इस टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ गुरुवार को होने वाला है।

उन्होंने कहा, मैं अपने कोच के साथ पिछली रात बात कर रहा था और मुझे लग रहा है कि मेरा सामना किसी शीर्ष-10 में शामिल खिलाड़ी से होगा। यह मेरी अपनी भावना है। देखते हैं क्या होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल