1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अगर कोरोनावायरस नहीं जाता है तो ओलम्पिक को आयोजित कराना नामुमकिन - शिंजो आबे

अगर कोरोनावायरस नहीं जाता है तो ओलम्पिक को आयोजित कराना नामुमकिन - शिंजो आबे

 Reported By: IANS
 Published : Apr 29, 2020 05:45 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 05:45 pm IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि अगर कोरोनावायरस के कारण उपजी स्थिति ठीक नहीं होती है तो अगले साल भी ओलम्पिक खेलों का आयोजन करना मुश्किल हो जाएगा।

If the coronavirus does not go, it is impossible to organize the Olympics - Shinzo Abe- India TV Hindi
If the coronavirus does not go, it is impossible to organize the Olympics - Shinzo Abe Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि अगर कोरोनावायरस के कारण उपजी स्थिति ठीक नहीं होती है तो अगले साल भी ओलम्पिक खेलों का आयोजन करना मुश्किल हो जाएगा। टोक्यो ओलम्पिक इसी साल होने थे लेकिन कोविड-19 के कारण इन्हें एक साल तक के लिए टाल दिया गया। ओलम्पिक से संबंधी सवाल के जवाब में आबे ने कहा कि यह जरूरी है कि खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित महसूस करें और इसके लिए जरूरी है कि वायरस को रोका जाए।

सीएनएन ने आबे के हवाले से लिखा है, "हम लगातार कहते आ रहे हैं कि ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन तभी होना चाहिए जब सभी इसमें सुरक्षित होकर भाग ले सकें। अगर कोरोनावायरस नहीं जाता है तो इस तरह से खेल आयोजित कराना नामुमकिन होगा।"

इससे पहले टोक्यो ओलम्पिक की आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा था कि अगर खेलों में और देरी होती है तो फिर इन्हें रद्द कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें - कोरोना के चलते मैनचेस्टर युनाइटेड ने भारत दौरे के प्री सीजन को किया रद्द – रिपोर्ट

योशिइरो मोरी से जब खेलों को आगे बढ़ाने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, "इस स्थिति में ओलम्पिक को रद्द कर देना चाहिए।"

टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होना था लेकिन इस वैश्विक महामारी के कारण इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब यह खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल