1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला फुटबाल: एएफसी ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम की घोषणा, जानिए किसे मिला मौका?

महिला फुटबाल: एएफसी ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम की घोषणा, जानिए किसे मिला मौका?

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2018 08:08 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 08:08 pm IST

टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के पहले दौर में भाग लेने के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई।

एएफसी ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम की घोषणा- India TV Hindi
एएफसी ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम की घोषणा Image Source : INDIANFOOTBALL

नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के पहले दौर में भाग लेने के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई। यह मुकाबले म्यांमार के यांगोन में खेले जाएंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार टीम का चयन शुक्रवार को किया गया।

क्वालीफायर की तैयारी के लिए खिलाड़ियों ने दो सप्ताह से भी अधिक समय तक मुंबई में हुए शिविर में हिस्सा लिया। कुल 10 टीमें अगले दौर में प्रवेश कर पाएंगी और अगर भारत ऐसा करने में सफल हो पाता है तो इतिहास में पहली बार वे दूसरे दौर में पहुंचने का गौरव प्राप्त करेगी। 

टीम की मुख्य कोच माईमोल रॉकी ने कहा, "लड़कियां खेलने के लिए तैयार और बहुत उत्सुक हैं। हम टूर्नामेंट में सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे। हमारा लक्ष्य अगले दौर में पहुंचना होगा और मुझे विश्वास है कि हम ऐसा करने में सफल होंगे।"

रॉकी ने कहा, "मैं चाहती हूं कि सभी लड़कियां इस मौके का फायदा उठाए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। टीम के शुरुआती 11 और बेंच पर बैठे खिलाड़ी, सभी को अहम भूमिका निभानी है।" भारत का पहला मुकाबला आठ नवंबर को नेपाल के खिलाफ होगा। 

टीम : 

गोलकीपर : ई पंथोई चानू, अदिति चौहान, एम लिंथोइंम्बी देवी
डिफेंडर : एल अशालाता देवी, मनीषा पन्ना, एनजी स्वीटी देवी, जबामनी तुडू, दलिमा चित्बर, प्यारी शाशा
मिडफील्डर : संगिता बसफोरे, संजू यादव, मार्गरेट देवी, रंजना चानू, इंदुमती कैथिरसन
फॉरवर्ड : वाई कमला देवी, अंजू तमांग, एन रतनबाला देवी, एनजी बाला देवी, डांगमेई ग्रेस, आर संधिया रंगनाथन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल