1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत ने फीफा रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाई

भारत ने फीफा रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाई

 Written By: Agency
 Published : Jun 04, 2015 04:33 pm IST,  Updated : Jun 04, 2015 04:34 pm IST

नई दिल्ली : भारतीय फुटबाल टीम फीफा की आज जारी रैंकिंग में छह स्थान के सुधार के साथ 141वें स्थान पर पहुंच गयी है। इससे पहले भारतीय टीम 147वें स्थान पर थी।      भारतीय

भारत ने फीफा रैंकिंग...- India TV Hindi
भारत ने फीफा रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाई

नई दिल्ली : भारतीय फुटबाल टीम फीफा की आज जारी रैंकिंग में छह स्थान के सुधार के साथ 141वें स्थान पर पहुंच गयी है। इससे पहले भारतीय टीम 147वें स्थान पर थी।

    
भारतीय टीम एशिया में 22वें स्थान पर है। फीफा रैंकिंग में ईरान 41 वें स्थान के साथ सर्वोच्च रैंकिंग वाली एशियाई टीम है। जापान 52वें स्थान के साथ दूसरे जबकि दक्षिण कोरिया 58वें स्थान के साथ एशिया में तीसरे नंबर पर है।
      
बेल्जियम की टीम अर्जेंटिना को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। बेल्जियम की अब तक की ये सर्वोच्च रैंकिंग हैं। विश्व कप विजेता जर्मनी शीर्ष पर बना हुआ है जबकि अर्जेंटिना एक स्थान लुढककर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
    
पांच बार की विश्व चैम्पियन ब्राजील पांचवें स्थान पर है। ब्राजील के बाद नीदरलैंड और पुतर्गाल की टीमें हैं। फ्रांस शीर्ष दस टीम में जगह बनाने में सफल रहा है। वह नौवें स्थान पर है जबकि स्पेन रैंकिंग में दसवें स्थान पर है। इंग्लैंड की रैंकिंग में भी एक अंक की गिरावट आई है और वह 15वें स्थान पर पहुंच गया है। उसका स्थान कोस्टा रिका ने ले लिया है।

मेडागास्कर ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है और वह 37 अंक चढ़कर 113वें स्थान पर पहुंच गया है। मालदीव 38 स्थान लुढककर 178वें स्थान पर पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल