नई दिल्ली: रियो ओलम्पिक-2016 की सिल्वर मेडलिस्ट भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने शनिवार को योनेक्स इंडिया ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में शनिवार को दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को 21-18, 14-21, 21-14 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फाइनल में सिंधु का सामना मौजूदा ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन से होगा। मारिन ने ही रियो ओलम्पिक-2016 के फाइनल में मात देकर सिंधु को गोल्ड मेडल हासिल करने से रोक दिया था। सिंधु के पास उसका हिसाब बराबर करने का यह अच्छा मौका होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- IPL: गोयनका ने कहा धोनी अब भी पुणे टीम का अहम अंग हैं
- टेस्ट सिरीज़ हुई बीती बात, IPL में भाईचारे के साथ खेलेंगे: स्मिथ
- इंडिया ओपन 2017: साइना को हरा सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु
मारिन ने पहले सेमीफाइनल मैच में जापान की अकाने यामाकुची को मात दी। मारिन ने जापानी खिलाड़ी को आसानी से 21-16, 21-14 से हराया।