1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांसा जीता

भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांसा जीता

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2021 09:43 pm IST,  Updated : Aug 18, 2021 09:43 pm IST

भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने बुधवार को यहां अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। 

India's 4x400m mixed relay team wins bronze at the Under-20 World Athletics Championships- India TV Hindi
India's 4x400m mixed relay team wins bronze at the Under-20 World Athletics Championships Image Source : ATHLETICS FEDERATION OF INDIA

नैरोबी। भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने बुधवार को यहां अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। यह अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के इतिहास में भारत का पांचवां पदक है। भारतीय टीम में भरत एस, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल शामिल थे। भारतीय टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में 3:23.60 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रही। नाइजीरिया ने 3:19.70 सेकेंड के समय से स्वर्ण और पोलैंड ने 3:19.80 सेकेंड के समय से रजत पदक जीता। 

भारत ने सुबह चैम्पियनशिप की हीट में 3:23.36 सेकेंड के रिकार्ड समय से ओवरआल दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम के तौर पर फाइनल में प्रवेश किया था। यह रिकॉर्ड हालांकि ज्यादा देर भारत के नाम नहीं रहा और नाइजीरिया ने दूसरी हीट में 3 : 21.66 के टाइमिंग के साथ इसे तोड़ दिया। 

इस तरह चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम के कांस्य से पहले अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिये सीमा अंतिल (चक्का फेंक में कांस्य, 2002), नवजीत कौर ढिल्लों (चक्का फेंक में कांस्य, 2014), ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा (भालाफेंक में स्वर्ण, 2016), हीमा दास (400 मीटर में स्वर्ण, 2018) ने पदक जीते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल