1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: अविनाश साबले ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ हासिल किया ओलम्पिक कोटा

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: अविनाश साबले ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ हासिल किया ओलम्पिक कोटा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 05, 2019 12:45 pm IST,  Updated : Oct 05, 2019 12:45 pm IST

भारत के पुरुष धावक अविनाश साबले ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज में ओलम्पिक कोटा हासिल कर लिया है। 

doha- India TV Hindi
विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: अविनाश साबले ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ हासिल किया ओलम्पिक कोटा  Image Source : TWITTER

दोहा| भारत के पुरुष धावक अविनाश साबले ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज में ओलम्पिक कोटा हासिल कर लिया है। वे हालांकि रेस के फाइनल में 13वें स्थान पर रहे, लेकिन साथ ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे।

अविनाश ने आठ मिनट 22.37 सेकेंड में रेस पूरी की। फाइनल में वह जीत तो हासिल नहीं कर सके लेकिन ओलम्पिक कोटा जरूर अपने नाम कर ले गए। अविनाश को हीट में बाहर होना पड़ा था लेकिन बाद में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने मैच अधिकारियों से शिकायत की थी कि अविनाश के रास्ते में दूसरे खिलाड़ियों ने बाधा डालने की कोशिश की थी।

एएफआई की इस अपील की जांच हुई और इसे सही पाया गया। इस प्रकार अविनाश फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। ओलम्पिक का क्वालीफाइंग मार्क आठ मिनट 22 सेकेंड का है। अबिनाश ने कुछ सेकेंड पहले ही रेस पूरी कर अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में जगह बनाई।

इस स्पर्धा का स्वर्ण केन्या के कोनसेस्लस किपरुटो के नाम रहा जिन्होंने आठ मिनट 1.35 सेकेंड में रेस पूरी की। इथोपिया के लामेचा गिरमा आठ मिनट 1.36 सेकेंड के दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। मोरक्को के साउफियाने एल बक्कल आठ मिनट 03.76 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रह कांस्य जीतने में सफल रहे। यह उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल