1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत ट्रैक एशिया कप की मेडल टैली में टॉप पर रहा

भारत ट्रैक एशिया कप की मेडल टैली में टॉप पर रहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2017 07:11 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 07:13 pm IST

भारतीय साइकिलिंग टीम ने आईजीआई खेल परिसर में संपन्न हुए ट्रैक एशिया कप में सात स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक जीतकर शीर्ष पर रही।

More medals added to Indian tally at Track Asia Cup- India TV Hindi
More medals added to Indian tally at Track Asia Cup

नई दिल्ली: भारतीय साइकिलिंग टीम ने आईजीआई खेल परिसर में संपन्न हुए ट्रैक एशिया कप में सात स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक जीतकर शीर्ष पर रही।

भारतीय टीम ने आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल चार पदक जीते।

चीन की टीम चार स्वर्ण और दो रजत पदक के साथ दूसरे जबकि इंडोनेशिया की टीम चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकtके साथ तीसरे स्थार पर रही। सुबह के सत्र में भारत के जूनियर खिलाड़ियों मयूर पवार और जेके अनि ने स्प्रिंट स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। मयूर ने 11.045 सेकेंड जबकि अनि ने 11.098 सेकेंड का समय लिया। रंजीत सिंह ने पुरुष केरिन स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता।

भारत को देबोराह ने निराश किया जो अपनी केरिन स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रही। वह हालांकि विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही। इस स्पर्धा में भारत की दूसरी टीम एसएआईएनसीए का प्रतिनिधत्व करते हुए पी नयना राजेश ने कांस्य पदक जीता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल