1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रांस में मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे भारतीय बॉक्सर कविंदर और संजीत

फ्रांस में मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे भारतीय बॉक्सर कविंदर और संजीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Oct 30, 2020 01:52 pm IST

भारतीय मुक्केबाज कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा), अमित पंघल (52 किग्रा) और संजीत (91 किग्रा) ने फ्रांस के नांटेस में अलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी। 

फ्रांस में मुक्केबाजी...- India TV Hindi
फ्रांस में मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे भारतीय बॉक्सर कविंदर और संजीत Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा), अमित पंघल (52 किग्रा) और संजीत (91 किग्रा) ने फ्रांस के नांटेस में अलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी। शिव थापा (63 किग्रा) को हालांकि कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

वह गुरुवार को सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी लोनेस हमरोइ से 1-2 से हार गये। एशियाई चैंपियनिशप के रजत पदक विजेता कविंदर ने सेमीफाइनल में फ्रांस के बेनिक जार्ज मेलकुमैन को 3-0 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला एक अन्य स्थानीय मुक्केबाज सैमुअल किस्टोहरी से होगा। इंडिया ओपन के स्वर्ण पदक विजेता संजीत ने अमेरिका के शेरोड फुलगम को 2-1 से हराया। 

फाइनल में उनका सामना फ्रांस के सोहेब बोफिया से होगा। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघल ने अमेरिका के क्रिस्टोफर हेरेरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उनके ड्रा में केवल चार मुक्केबाज थे। मार्च में जोर्डन में ओलंपिक क्वालीफायर्स में भाग लेने के बाद यह पहली प्रतियोगिता है जिसमें भारतीय मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल