1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साइक्लिंग: भारत ने 6 गोल्ड मेडल के साथ जीता ट्रैक एशिया कप

साइक्लिंग: भारत ने 6 गोल्ड मेडल के साथ जीता ट्रैक एशिया कप

 Reported By: IANS
 Published : Sep 24, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Sep 24, 2018 01:17 pm IST

भारतीय साइक्लिस्टों ने  इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम कॉम्पलेक्स में छह स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीतकर रविवार को ट्रैक एशिया कप-2018 का खिताब अपने नाम कर लिया। 

भारत ने जीते 6 गोल्ड...- India TV Hindi
भारत ने जीते 6 गोल्ड मेडल

नई दिल्ली: भारतीय साइक्लिस्टों ने  इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम कॉम्पलेक्स में छह स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीतकर रविवार को ट्रैक एशिया कप-2018 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने प्रतियोगिता में छह स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते और पहला स्थान प्राप्त किया। इंडोनेशिया की टीम चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य के साथ दूसरे जबकि हांगकांग चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक के साथ तीसरे नंबर पर रहा। 

प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष जूनियर 200 मीटर स्प्रिंट रेस में भारत के एसोव एल्बेन ने कजाखिस्तान के दिमित्री रेजानोव को नजदीकी मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीता। एल्बेन ने 10.500 सेकेंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। रेजानोव ने 10.863 सेकेंड के साथ दूसरा और भारत के जेम्स सिंह 11.132 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 

पुरुषों के अलावा महिला जूनियर 200 मीटर में स्प्रिंट में महाराष्ट्र की मयूरी लूते ने 12.263 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मयूरी का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। थाईलैंड की केन्यारल ने 12.871 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। कजाखितस्तान की एल्योना अब्रामचोक को कांस्य मिला। 

महिला एलीट किएरेन फाइनल में भारत की सोनाली चानू कांस्य पदक जीतने से चूक गईं। हांगकांग की होई यान जेसिका, इंडोनेशिया की क्रिस्मोनिटा डविपुतरी और मलेशिया की फातचाह एम्नस्टपा ने क्रमश : स्वर्ण, रजत और कांस्य जीते। भारत की देबोराह छठे स्थान पर रहीं। 

पुरुष एलीट किएरेन फाइनल में भारत पदक से चूक गया। इस अवसर पर भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता भी मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल