1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमैक ने माना कतर के खिलाफ कठिन होगा मुकाबला

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमैक ने माना कतर के खिलाफ कठिन होगा मुकाबला

 Reported By: IANS
 Published : Jun 03, 2021 08:49 am IST,  Updated : Jun 03, 2021 08:49 am IST

स्टीमैक ने प्री प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हम लगातार मेहनत कर रहे हैं जिससे अच्छी टीमों के खिलाफ सफलता हासिल कर सकें। हमारे लिए कल का मुकाबला काफी कठिन होने वाला है।"  

Indian football team's head coach Igor Stimac admits that it will be a tough match against Qatar- India TV Hindi
Indian football team's head coach Igor Stimac admits that it will be a tough match against Qatar Image Source : TWITTER/INDIANFOOTBALL

दोहा। भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमैक ने बुधवार को कहा है कि कतर के खिलाफ गुरूवार को होने वाला 2023 एशिया कप क्वालीफायर्स का मुकाबला कठिन है। स्टीमैक ने प्री प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हम लगातार मेहनत कर रहे हैं जिससे अच्छी टीमों के खिलाफ सफलता हासिल कर सकें। हमारे लिए कल का मुकाबला काफी कठिन होने वाला है।"

भारत ने 2019 में दोहा में 2022 विश्व कप क्वालीफायर्स के मुकाबले में कतर के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला था।

स्टीमैक ने कहा, "कतर के खिलाफ पिछले मैच में हमने जो रिजल्ट हासिल किया उस पर हमें गर्व है। पूरी दुनिया में यह बड़ा आश्चर्य हुआ।"

उन्होंने कहा, "लेकिन वह अलग स्थिति थी। दोहा में पहुंचने के साथ ही हजारों समर्थक मौजूद थे जिससे हमें ऊर्जा मिली थी। लेकिन कतर की टीम अच्छी है और एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है।"

स्टीमैक ने कहा, "सभी जानते हैं कि भारतीय फुटबॉल के लिए यह क्या मायने रखता है। कप्तान सुनील छेत्री के टीम में रहने का महत्व सभी खिलाड़ी समझते हैं।"

भारत को कतर के अलावा बांग्लादेश के साथ सात जून और अफगानिस्तान के साथ 15 जून को मुकाबला खेलना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल