1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की भारतीय रोइंग टीम ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की भारतीय रोइंग टीम ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

 Reported By: Bhasha
 Published : May 07, 2021 02:28 pm IST,  Updated : May 07, 2021 02:28 pm IST

इस वर्ग में पांच ओलंपिक कोटा थे लेकिन वह क्वालीफाई करने से चूक गये क्योंकि एक देश को इस रेगेटा में केवल एक क्वालीफाईंग स्थान ही मिलता है। 

Arjun Lal and Arvind Singh- India TV Hindi
Arjun Lal and Arvind Singh Image Source : TWITTER- @KUMARASWAMYKTOI

नई दिल्ली| भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने तोक्यो में रविवार को एशिया—ओसेनिया महाद्वीपीय क्वालीफाइंग रेगेटा की अंतिम रेस में दूसरे स्थान पर रहकर पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में ओलंपि​क के लिये क्वालीफाई किया। एक अन्य भारतीय जाकर खान पुरुष सिंगल्स स्कल्स फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। इस वर्ग में पांच ओलंपिक कोटा थे लेकिन वह क्वालीफाई करने से चूक गये क्योंकि एक देश को इस रेगेटा में केवल एक क्वालीफाईंग स्थान ही मिलता है। 

पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में शीर्ष तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करते हैं। भारतीय रोइंग महासंघ की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव ने पीटीआई—भाषा से कहा, ''इस रेगेटा में एक देश की केवल एक नाव ही क्वालीफाई कर सकती है। अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में दूसरे स्थान पर रहे थे और इसलिए उन्होंने क्वालीफाई किया। ’’ 

उन्होंने कहा, ''जाकर खान पुरुष सिंगल्स स्कल्स में चौथे स्थान पर रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे। अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने उनसे बेहतर स्थान हासिल किया था और इसलिए उन्होंने क्वालीफाई किया। '' 

अर्जुन लाल और अरविंद सिंह 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत के एकमात्र रोवर्स होंगे क्योंकि कोविड—19 महामारी के कारण भारत अन्य ओलंपिक क्वालीफायर्स में हिस्सा नहीं ले पाएगा। 

देव ने कहा, ''इटली में एक अन्य ओलंपिक क्वालीफायर होना है लेकिन कोविड—19 की स्थिति को देखते हुए हम किसी खिलाड़ी को वहां नहीं भेज रहे हैं। इसलिए ओलंपिक में हमारी एकमात्र यही भागीदारी होगी। '' तोक्यो के सी फॉरेस्ट वाटरवे में आयोजित प्रतियोगिता में भारत की 14 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल