1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्रोएशिया पहुंचने के बाद भारतीय निशानेबाज टीम क्वारंटीन रहेगी

क्रोएशिया पहुंचने के बाद भारतीय निशानेबाज टीम क्वारंटीन रहेगी

 Reported By: IANS
 Published : May 13, 2021 10:19 pm IST,  Updated : May 13, 2021 10:19 pm IST

भारत की 28 सदस्यीय निशानेबाजी टीम बुधवार तड़के क्रोएशिया पहुंच गई हैं और अब वे सात दिनों तक क्वारंटीन में रहेगी। 

Indian shooter team will remain quarantine after reaching Croatia- India TV Hindi
Indian shooter team will remain quarantine after reaching Croatia Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारत की 28 सदस्यीय निशानेबाजी टीम बुधवार तड़के क्रोएशिया पहुंच गई हैं और अब वे सात दिनों तक क्वारंटीन में रहेगी। टीम में 13 निशानेबाज ऐसे हैं, जो टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। एक कोच ने आईएएनएस से कहा, " भारतीय टीम जगरेब में अपने होटल के अंदर सात दिनों तक क्वारंटीन में रहेगी। निशानेबाज शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ अपने कमरों के अंदर ड्राई ट्रेनिंग भी करेंगे।"

भारतीय टीम जुलाई तक क्रोएशिया में ही रहेगी। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने क्रोएशिया शूटिंग फेडरेशन (सीएसएफ) की मदद से टीम के लिए होटल में ही भारतीय भोजन का प्रावधान किया है।

एक शूटर ने कहा, " भारतीय भोजन की व्यवस्था करना एक अच्छा विचार है क्योंकि हम सीधे क्रोएशिया से टोक्यो जाएंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल