1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम का हुआ ऐलान

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम का हुआ ऐलान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2021 08:13 am IST,  Updated : Apr 05, 2021 08:13 am IST

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में मौजूदा विश्व में नंबर एक एलावेनिल वालारिवन एकमात्र ऐसी एथलीट हैं, जिन्हें टीम में चुना गया है।

Shotgun - India TV Hindi
Shotgun  Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की चयन समिति ने इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए रविवार को 15 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी दल की घोषणा की। एनआरएआई के अध्यक्ष रनिंदर सिंह की अध्यक्षता में करीब पांच घंटे तक चली मैराथन बैठक में प्रत्येक इवेंट वर्ग के लिए 14 रिजर्व निशानेबाजों की भी घोषणा की गई।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में मौजूदा विश्व में नंबर एक एलावेनिल वालारिवन एकमात्र ऐसी एथलीट हैं, जिन्हें टीम में चुना गया है। नेशनल टीम ने जो 15 कोटा जीते थे, वह उनमें से एक भी नहीं जीती थी। वह इस इवेंट में अंजुम मौदगिल द्वारा जीता गया कोटा हासिल कर सकती है।

राष्ट्रीय चयन समिति ने यह भी फैसला किया कि महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा कोटा जीतने वाली चिंकी यादव की जगह अंजुम मौदगिल को दिया जाएगा।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली मनु भाकर महिलाओं की 10 एम एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धाएं में भाग लेंगी। अंजुम मिश्रित एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में दीपक कुमार के साथ प्रतियोगिता में भारत की दूसरी टीम के रूप में भी प्रतिस्पर्धा करेगी।

2019 ओलंपिक क्वालीफिकेशन अवधि के दौरान भारत ने 15 ओलंपिक कोटा हासिल किए हैं। भारतीय निशानेबाजों ने हाल में नई दिल्ली विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी गई भारतीय निशानेबाजी टीम :

पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल : दिव्यांश सिंह पंवार, दीपक कुमार। संदीप सिंह (रिजर्व शूटर) और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (रिजर्व शूटर)।

पुरुषों के 50 राइफल 3 पॉजिशन : संजीव राजपूत, एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर। स्पिनविल कुसाले (रिजर्व शूटर), चैन सिंह (रिजर्व शूटर)।

पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल : सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा। शहजार रिजवी और ओम प्रकाश मिथरवाल (दोनों रिजर्व शूटर)।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल : अपूर्वी चंदेला, एलावेनिल वालरिवन। अंजुम मौदगिल और श्रेया अगरवाल (दोनों रिजर्व शूटर)।

महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन : अंजुम मौदगिल, तेजस्विनी सावंत। सुनिधि चौहान और गायत्री एन (दोनों रिजर्व शूटर्स)।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल : मनु भाकर, यशश्विनी सिंह देसवाल। पी हरि निवेता और श्वेता सिंह (दोनों रिजर्व शूटर्स)।

महिलाओं की 25 मीटर स्पोटर्स पिस्टल : राही सरनोबत और मनु भाकर। चिंकी यादव अभिदन्या पाटिल (दोनों रिजर्व शूटर्स)।

पुरुष स्कीट टीम : अंगदवीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान। गुरजोत सिंह खंगुरा और शीराज शेख (दोनों रिजर्व शूटर्स)।

पुरुषों की 10 एयर राइफल मिश्रित टीम : दिव्यांश सिंह पंवार और एलावेनिल वालरिवन। दीपक कुमार और अंजुम मौदगिल।

पुरुषों की 10 पिस्टल मिश्रित टीम : सौरभ चौधरी और मनु भाकर। अभिषेक वर्मा और यशश्विनी सिंह देसवाल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल