1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दोस्ताना मैच खेलने उज्बेकिस्तान रवाना हुई भारतीय महिला फुटबॉल टीम

दोस्ताना मैच खेलने उज्बेकिस्तान रवाना हुई भारतीय महिला फुटबॉल टीम

 Reported By: IANS
 Published : Aug 28, 2019 07:06 am IST,  Updated : Aug 28, 2019 07:06 am IST

मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा कि उनकी टीम उज्बेकिस्तान दौरे पर मिलने वाली चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

Indian Women Football Team- India TV Hindi
Indian Women Football Team Image Source : TWITTER-@INDIANFOOTBALL

नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबाल टीम उज्बेकिस्तान के साथ दो दोस्ताना मैच खेलने के लिए मंगलवार को ताशकंद रवाना हो गई। भारतीय टीम 30 अगस्त और दो सितंबर को ताशकंद के यक्कासरी स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के साथ दोस्ताना मैच खेलेगी।

इससे पहले भारतीय टीम ने यहां अभ्यास शिविर में भाग लिया था।

मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा कि उनकी टीम उज्बेकिस्तान दौरे पर मिलने वाली चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। 

उन्होंने कहा, "छोटे ब्रेक के बाद सभी लड़कियां तरोताजा होकर शिविर में आईं और हर सत्र में काफी मेहनत की। मुझे उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हुई। हम अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में हैं।" 

उजबेकिस्तान की फीफा रैंकिंग 44 है जबकि भारतीय महिला टीम रैंकिंग में 57वें स्थान पर है । 

उजबेकिस्तान और भारत के बीच पिछला मुकाबला इस साल फरवरी में तुर्की में हुए वूमेन्स कप में हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को एक गोल से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल