1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना राहत में योगदान देने के लिए आईओए ने एनएसएफ-एसओए को दिया धन्यवाद

कोरोना राहत में योगदान देने के लिए आईओए ने एनएसएफ-एसओए को दिया धन्यवाद

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2020 11:52 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 11:52 pm IST

आईओए ने कहा कि एनएसएफ से उसे कुल एक करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। वहीं, भारतीय खो खो महासंघ और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ से उसे 11 लाख रुपये हासिल हुआ हैं।

Narinder Batra - India TV Hindi
Narinder Batra  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना वित्तीय योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) और राज्य ओलंपिक संघों (एसओए) को रविवार को धन्यवाद दिया। आईओए ने कहा कि एनएसएफ से उसे कुल एक करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। वहीं, भारतीय खो खो महासंघ और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ से उसे 11 लाख रुपये हासिल हुआ हैं।

आईओए ने कहा, "हमारे एनएसएफ और एसओए तथा अन्य संघ व इकाई लगातार अपना समर्थन कर रहे हैं और वे कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना अहम योगदान दे रहे हैं।"

एसओए के अलावा उत्तरांचल ओलंपिक संघ ने भी पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। वहीं, हॉकी इंडिया एक करोड़ रुपये जबकि अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ 25 लाख रुपये की राशि दान कर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल