1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईओसी सदस्य पाउंड का ओलंपिक पर बयान आधिकारिक नहीं : आईओए

आईओसी सदस्य पाउंड का ओलंपिक पर बयान आधिकारिक नहीं : आईओए

 Reported By: IANS
 Published : Mar 24, 2020 12:46 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 12:46 pm IST

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने का फैसला अभी तक नहीं लिया है।

IOC member Pound's statement on Olympics not official: IOA- India TV Hindi
IOC member Pound's statement on Olympics not official: IOA Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने का फैसला अभी तक नहीं लिया है। साथ ही कहा है कि इस संबंध में फैसला आने वाले चार सप्ताह के भीतर लिया जाएगा।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने आईएएनएस से कहा, "हमें आईओसी से इस संबंध में कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं मिला है। अभी तक आईओसी का जो रूख है वो ये है कि वह आने वाले चार सप्ताह में इस पर फैसला लेगी।"

आईओए ने यह बात आईओसी के सदस्य डिक पाउंड के उस बयान के बाद कही है जिसमें उन्होंने कोरोनावायरस के कारण ओलम्पिक खेलों को स्थगित करने की बात कही है।

मेहता ने इस पर कहा, "मैं पाउंड के बयान को आधिकारिक बयान नहीं समझता।"

यूएसए टुडे को दिए गए इंटरव्यू में पाउंड ने कहा, "आईओसी के पास मौजूद जानकारी के आधार पर खेलों को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।"

उन्होंने कहा, "किन पैमानों पर आगे बढ़ना है इस पर फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन मैं इतना जानता हूं कि खेल 24 जुलाई को शुरू नहीं होंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल