1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कोविड-19 मामलों के कारण जापान दौरा रद्द किया

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कोविड-19 मामलों के कारण जापान दौरा रद्द किया

 Reported By: Bhasha
 Published : May 10, 2021 06:00 pm IST,  Updated : May 10, 2021 06:00 pm IST

आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने पिछले हफ्ते कहा था कि बाक के लिए इस दौरे पर आना मुश्किल होगा, तभी कयास लगाये गये थे कि उनका दौरा रद्द हो जाएगा।   

IOC President Thomas Bach cancels Japan tour due to Covid-19 cases - India TV Hindi
IOC President Thomas Bach cancels Japan tour due to Covid-19 cases  Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो। जापान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने अपने दौरे को रद्द कर दिया है। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने सोमवार को यह जानकारी दी। बाक को ओलंपिक मशाल रिले में शामिल होने के लिए अगले सोमवार को हिरोशिमा आना था। उसके बाद उनके तोक्यो यात्रा पर भी आने की संभावना थी। 

आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने पिछले हफ्ते कहा था कि बाक के लिए इस दौरे पर आना मुश्किल होगा, तभी कयास लगाये गये थे कि उनका दौरा रद्द हो जाएगा। 

टोक्यो और देश के अन्य हिस्सों में कोविड-19 के कारण आपातकाल लागू है। इसे मंगलवार को खत्म होना था लेकिन अब यह 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।

यहां जारी बयान में कहा गया, ‘‘ बाक का दौरा जब भी संभव होगा जल्द से जल्द होगा।’’ 

बाक के दौरे के रद्द होने से ओलंपिक आयोजन पर फिर से सवाल उठने लगे है लेकिन आईओसी और आयोजन समिति ने कहा है कि यह रद्द नहीं होगा और इसका आयोजन सुरक्षित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल