1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईएसएल के प्लेऑफ की तस्वीरें हुई साफ, 13 मार्च को खेला जाएगा फाइनल

आईएसएल के प्लेऑफ की तस्वीरें हुई साफ, 13 मार्च को खेला जाएगा फाइनल

 Edited By: IANS
 Published : Feb 18, 2021 09:15 am IST,  Updated : Feb 18, 2021 09:15 am IST

सेमीफाइनल के पहले चरण का मुकाबला पांच और छह मार्च, जबकि दूसरे चरण का मुकाबला आठ और नौ मार्च को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबलों में 'अवे गोल' का नियम लागू नहीं होगा।

football news, indian football, indian super league, Indian Super League 2020-21, isl, ISL 2020-21, - India TV Hindi
indian super league Image Source : TWITTER/@ISL

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सीजन का फाइनल लगातार दूसरे साल गोवा के फातोर्दा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 13 मार्च को खेला जाएगा। आईएसएल के आयोजक फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इस बीच टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले दो चरणों में पांच से नौ मार्च के बीच बोम्बोलिम जीमसी स्टेडियम और फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे।

सेमीफाइनल के पहले चरण का मुकाबला पांच और छह मार्च, जबकि दूसरे चरण का मुकाबला आठ और नौ मार्च को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबलों में 'अवे गोल' का नियम लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2021 : किसकी जेब में कितना पैसा और किस पर लग सकता है बड़ा दांव, जानें नीलामी से पहले हर एक बात

सातवें सीजन का लीग चरण 28 फरवरी को समाप्त होगा। लीग चरण का अंतिम मैच मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान और मुंबई सिटी एफसी के बीच होगा। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

लीग चरण के समापन के बाद तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को लीग शील्ड विनर्स से सम्मानित किया जाएगा और उस टीम को प्रतिष्ठित एएफसी चैम्पियंस लीग के अगले सीजन के ग्रुप चरण में सीधे प्रवेश मिलेगा।

आईएसएल प्लेऑफ के कार्यक्रम इस प्रकार हैं :

पांच मार्च, सेमीफाइनल-1 (पहला चरण)

छह मार्च, सेमीफाइनल-2 (पहला चरण)

आठ मार्च, सेमीफाइनल-1 (दूसरा चरण)

नौ मार्च, सेमीफाइनल-2 (दूसरा चरण)

13 मार्च- फाइनल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल