1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : एटीके मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को डर्बी मैच में 3-1 से हराया

ISL-7 : एटीके मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को डर्बी मैच में 3-1 से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2021 06:32 am IST,  Updated : Feb 20, 2021 06:32 am IST

कोलकाता डर्बी (फुटबॉल मुकाबला) के 100वें वर्ष में रॉय कृष्णा ने 15वें मिनट में टीम के लिये पहला गोल किया।

Mohun Bagan- India TV Hindi
Mohun Bagan Image Source : ISL

फार्तोदा| रॉय कृष्णा ने एक बार फिर अपना जादू दिखाते कोलकाता डर्बी में एक गोल किया और अन्य दो गोल करने में मदद की जिससे एटीके मोहन बागान ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग में एससी ईस्ट बंगाल पर एकतरफा मुकाबले में 3-1 से जीत दर्ज की। 

कोलकाता डर्बी (फुटबॉल मुकाबला) के 100वें वर्ष में रॉय कृष्णा ने 15वें मिनट में टीम के लिये पहला गोल किया। इसके बाद हालांकि टिरी गलती से अपने ही नेट में गोल कर बैठे और इस आत्मघाती गोल से एससी ईस्ट बंगाल ने ब्रेक तक 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : हार्दिक पांड्या ने शेयर की मोटेरा स्टेडियम की तस्वीर, अश्विन-कुलदीप के साथ लगाए ठुमके

फिर रॉय कृष्णा ने 72वें मिनट में डेविड विलियम्स को और 89वें मिनट में जावी हर्नांडिज को गोल करने में मदद की। एटीके मोहन बागान ने इस तरह 18 मैचों में 39 अंक से तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत कर लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

isl