1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : चेन्नइयन एफसी ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया

ISL-7 : चेन्नइयन एफसी ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2021 10:48 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 10:48 pm IST

गोंजालवेस ने छह मिनट के अंदर दो गोल करके चेन्नइयन को आगे कर दिया था। उन्होंने पहला गोल 15वें मिनट में किया और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। 

ISL-7: Chennaiyin FC beat Odisha FC 2-1- India TV Hindi
ISL-7: Chennaiyin FC beat Odisha FC 2-1 Image Source : TWITTER/CHENNAYIN FC

बोम्बोलिम। इस्माइल गोंजालवेस के दो गोल की मदद से दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी ने बुधवार को ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता की अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। 

ये भी पढ़ें - ध्यान चंद को भारत रत्न मिलना चाहिए, पूर्व भारतीय कप्तान ओलंपियन हरबिंदर

गोंजालवेस ने छह मिनट के अंदर दो गोल करके चेन्नइयन को आगे कर दिया था। उन्होंने पहला गोल 15वें मिनट में किया और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। 

ये भी पढ़ें - सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने लगाए 17 छक्के, 51 गेंदों पर खेली 146 रन की तूफानी पारी

डिएगो मोर्सियलो ने 61वें मिनट में ओडिशा की तरफ गोल दागा लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद टीम बराबरी का गोल नहीं कर पायी।

ये भी पढ़ें - अंकिता रैना ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के आखिरी दौर में हारी

दोनों टीमों ने अब तक 11 मैच खेले हैं। चेन्नई ने तीन जीत, पांच ड्रा और तीन हार से अब तक 14 अंक जुटाए हैं। 

दूसरी ओर, ओडिशा की यह सातवीं हार है। उसके खाते में एक जीत और तीन ड्रा से 6 अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल