1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : ईस्ट बंगाल के खिलाफ विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी हैदराबाद

ISL-7 : ईस्ट बंगाल के खिलाफ विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी हैदराबाद

 Reported By: IANS
 Published : Dec 15, 2020 12:52 pm IST,  Updated : Dec 15, 2020 02:50 pm IST

हैदराबाद के कई विदेशी खिलाड़ी इस समय चोटिल हैं और उनकी जगह टीम को घरेलू खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Hyderabad fc- India TV Hindi
Hyderabad fc Image Source : TWITTER- @HYDFCOFFICIAL

वास्को (गोवा)| हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में लगातार तीन ड्रॉ खेलने के बाद हैदराबाद एफसी आज यहां वॉस्को के तिलक मैदान पर ईस्ट बंगाल के खिलाफ होने वाले अपने अगले मैच में जीत सुनिश्चित करना चाहेगी। हैदराबाद इस सीजन में अपने चार मैचों में अब तक अजेय है। लेकिन जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करने के बावजूद टीम को पिछले लगातार तीन मैचों में अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है। टीम ने ओपन प्ले से अब तक केवल एक ही गोल किया है।

हालांकि हैदराबाद के कोच मैनुएल मारक्वेज टीम पर किसी तरह के दबाव से इनकार कर रहे हैं।

हैदराबाद के कई विदेशी खिलाड़ी इस समय चोटिल हैं और उनकी जगह टीम को घरेलू खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मारक्वेज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हैं।

Ind vs Aus : गावस्कर का बड़ा बयान, 'जब - जब कोहली रहे बाहर जीती है टीम इंडिया' 

जहां, एक तरफ हैदराबाद अजेय चल रही है, तो दूसरी तरफ ईस्ट बंगाल ने इस सीजन में अब तक एक भी मैचों में जीत दर्ज नहीं की है।

लगातार तीन हार के बाद टीम ने जमशेदपुर के खिलाफ पिछले मैच में ड्रॉ खेलकर अंकों का अपना खाता खोला है। कोच रॉबी फॉलर इसे टीम की सकारात्मकता मान रहे हैं।

Ind vs Aus : पूर्व खिलाड़ी गावस्कर और बॉर्डर ने भारत के पृथ्वी शॉ को दिया 'गुरुमंत्र'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

isl