1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL- 7 : जमशेदपुर ने बेंगलुरू एफसी को 3-2 से हराकर सीजन किया समाप्त

ISL- 7 : जमशेदपुर ने बेंगलुरू एफसी को 3-2 से हराकर सीजन किया समाप्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2021 08:22 am IST,  Updated : Feb 26, 2021 08:22 am IST

बेंगलुरू को 20 मैचों में आठवीं हार का सामना करना पड़ा और उसने सातवें स्थान से सत्र का समापन किया। 

Jamshedpur FC- India TV Hindi
Jamshedpur FC Image Source : TWITTER- @ISL

वास्को| जमशेदपुर एफसी ने पहले हाफ में किये गये तीन गोल की मदद से गुरूवार को यहां बेंगलुरू एफसी को 3-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग के सातवें सत्र का अंत जीत के साथ किया। जमशेदपुर की 20 मैचों में यह सातवीं जीत है जिससे उसके 27 अंक हैं। इस तरह उसने सत्र का समापन छठे स्थान पर रहकर किया।

बेंगलुरू को 20 मैचों में आठवीं हार का सामना करना पड़ा और उसने सातवें स्थान से सत्र का समापन किया।

जमशेदपुर के लिये स्टीफन एजे ने 16वें मिनट में, डौंगल ने 34वें मिनट में और डेविड ग्रांडे ने 41वें मिनट में गोल दागे जिससे टीम पहले हाफ में 3-0 से आगे हो गयी। बेंगलुरू की टीम ने दूसरे हाफ में दो गोल कर हार के अंतर को कम किया।

ये भी पढ़ें - इंग्लैंड की हार के बाद पीटरसन ने भारतीय टीम प्रबंधन से की खास मांग, सचिन ने किया ये ट्वीट

उसके लिये 62वें मिनट में फ्रांसिस्को गोंजालेज ने और 71वें मिनट में सुनील छेत्री ने गोल दागा जो उनका टीम के लिये 100वां गोल था।

ये भी पढ़ें - IND v ENG : धोनी को पछाड़ कोहली बने घरेलू सरजमीं पर सबसे सफल टेस्ट कप्तान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

isl