1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : हैदराबाद के खिलाफ जीत से प्लेऑफ की उम्मीद जीवंत रखना चाहेगा जमशेदपुर

ISL-7 : हैदराबाद के खिलाफ जीत से प्लेऑफ की उम्मीद जीवंत रखना चाहेगा जमशेदपुर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2021 06:48 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 06:48 pm IST

जमशेदपुर एफसी लगातार तीन शिकस्त के बाद रविवार को हैदराबाद एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में जीत हासिल करने के लिये बेताब होगा।

ISL-7: Jamshedpur FC would like to keep their playoff hopes alive with a win against Hyderabad- India TV Hindi
ISL-7: Jamshedpur FC would like to keep their playoff hopes alive with a win against Hyderabad Image Source : TWITTER/@JAMSHEDPURFC

वास्को। जमशेदपुर एफसी लगातार तीन शिकस्त के बाद रविवार को हैदराबाद एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में जीत हासिल करने के लिये बेताब होगा। जमशेदपुर की टीम लगातार तीन हार से तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गयी। पर अब उसकी कोशिश इस हार के सिलसिले को तोड़कर जीत हासिल करने की होगी क्योंकि उसकी निगाहें पहली बार प्ले ऑफ के लिये क्वालीफाई करने पर लगी हैं। 

ये भी पढ़ें - ISL-7 : खराब फॉर्म से जूझ रही ओडिशा का बेंगलुरू एफसी से होगा सामना

ओवेन कोएल के रूप में उसके पास ऐसा कोच मौजूद है जो जानता है कि ऐसा करने के लिये उसे क्या करना चाहिए। पिछले सत्र में कोएल ने बीच सत्र में चेन्नइयिन से जुड़कर उसे तालिका में निचले स्थान से फाइनल तक पहुंचाया था। हाल के मैचों में निराशाजनक परिणाम के बावजूद कोएल को लगता है कि जमशेदपुर इस बार शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये बेहतर स्थिति में है। 

ये भी पढ़ें - 'तुम्हारा टाइम आएगा', सीरीज जीतने के बाद रहाणे ने इस खिलाड़ी के लिए कहे थे ये शब्द, देखें वीडियो

उन्होंने कहा,‘‘हमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये अभी आठ मैच और खेलने हैं। अगर कोई ऐसा करने की चुनौती को जानता है तो वो मैं हूं क्योंकि मैं पिछले सत्र में चेन्नइयिन के साथ तालिका में निचले स्थान पर था जिसके बाद हमारा सफर शानदार रहा।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘उस लिहाज से जमशेदपुर बेहतर स्थिति में है।’’ 

ये भी पढ़ें - भारत दौरे से पहले इंग्लैंड के स्पिनरों की क्षमता पर खड़े हुए सवाल

वहीं हैदराबाद की टीम अच्छी फार्म में है और उसे पिछले चार मैचों में हार नहीं मिली है। पर हैदराबाद के कोच मैनुअल मार्केज को दोनों टीमों के लिये मुश्किल मैच की उम्मीद है। 

उन्होंने कहा,‘‘हम ऐसी टीम के खिलाफ खेलेंगे जो लगातार तीन हार के बाद जीत दर्ज करना चाहेंगी। वे शीर्ष चार में पहुंचना चाहते हैं इसलिये मुकाबला कठिन होगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल