1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : खराब फॉर्म से जूझ रही ओडिशा का बेंगलुरू एफसी से होगा सामना

ISL-7 : खराब फॉर्म से जूझ रही ओडिशा का बेंगलुरू एफसी से होगा सामना

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2021 06:37 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 06:37 pm IST

खराब फॉर्म से जूझ रही पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी का सामना इंडियन सुपर लीग के मैच में ओडिशा एफसी से होगा जो अभी तक अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी है । 

ISL-7 : खराब फॉर्म से जूझ...- India TV Hindi
ISL-7 : खराब फॉर्म से जूझ रही ओडिशा का बेंगलुरू एफसी से होगा सामना Image Source : TWITTER/BENGALURU FC

मडगांव। खराब फॉर्म से जूझ रही पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी का सामना इंडियन सुपर लीग के मैच में ओडिशा एफसी से होगा जो अभी तक अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी है । बेंगलुरू ने पिछले छह में से एक भी मैच नहीं जीता है और पांच गंवाये हैं।

कार्लेस कुआद्रात के जाने के बाद अंतरिम कोच नौशाद मूसा भी टीम की तकदीर नहीं बदल सके। अब उनके पास जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है क्योंकि ओडिशा एफसी अच्छे फॉर्म में नहीं है। मूसा ने कहा ,‘‘ जीत से हमें तीन अंक मिलेंगे और हम तालिका में ऊपर जा सकेंगे। बस एक मैच जीतने की देर है। उससे सब कुछ बदल जायेगा।’’

बेंगलुरू सातवें स्थान पर है। वहीं ओडिशा अब तक सिर्फ एक मैच जीत सकी है और प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये उसे हर हालत में जीतना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल