1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : मानवीर, कृष्णा का कहर, एटीके मोहन बागान ने ओडिशा को 4-1 से हराया

ISL-7 : मानवीर, कृष्णा का कहर, एटीके मोहन बागान ने ओडिशा को 4-1 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Feb 06, 2021 11:01 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 11:01 pm IST

एटीके मोहन बागान के लिए मानवीर ने 11वें और 54वें मिनट में दो गोल किए। उनके अलावा रॉय कृष्णा ने 83वें मिनट में पेनाल्टी पर अपना पहला और 86वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। कृष्णा ने मानवीर के भी दोनों गोलों में अपना असिस्ट दिया।

ISL-7: Manveer, Krishna's havoc, ATK Mohun Bagan defeated Odisha 4-1- India TV Hindi
ISL-7: Manveer, Krishna's havoc, ATK Mohun Bagan defeated Odisha 4-1 Image Source : TWITTER/@ATKMOHUNBAGANFC

बोम्बोलिम। फॉरवर्ड मानवीर सिंह और रॉय कृष्णा के शानदार दो-दो गोलों की मदद से मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने शनिवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में ओडिशा एफसी को 4-1 से हरा दिया। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : 'जड़ से उखाड़ देंगे रूट को' अमिताभ बच्चन के 5 साल पुराने ट्वीट पर फ्लिंटॉफ ने अब दिया जवाब

एटीके मोहन बागान के लिए मानवीर ने 11वें और 54वें मिनट में दो गोल किए। उनके अलावा रॉय कृष्णा ने 83वें मिनट में पेनाल्टी पर अपना पहला और 86वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। कृष्णा ने मानवीर के भी दोनों गोलों में अपना असिस्ट दिया।

ये भी पढ़ें - IND v ENG : पहले टेस्ट के बीच मोहम्मद शमी को लेकर आई बड़ी खुशखबरी

ओडिशा एफसी के लिए एकमात्र गोल कप्तान कोले एलेक्जेंडर ने 45वें मिनट में किया।

ये भी पढ़ें - IND v ENG : इशांत की गेंदबाजी से प्रभावित होकर पीटरसन ने कही ये बड़ी बात

एटीके मोहन बागान की 15 मैचों में यह नौवीं जीत है और मजबूती के साथ दूसरे नंबर पर कायम है। टीम के अब 30 अंक हो गए हैं और अब वह टेबल टॉपर मुंबई सिटी से मात्र तीन अंक ही पीछे है। एटीकेएमबी ने अब तक तीन ड्रॉ खेले हैं और तीन मैच हारे भी हैं।

एटीकेएमबी की इस सीजन में ओडिशा के खिलाफ यह लगातार दूसरी जीत है। ओडिशा को 15 मैचों में नौवीं हार झेलनी पड़ी है। टीम आठ अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल