1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : बेंगलुरू को हराकर फिर से टॉप पर पहुंचना चाहेगा मुंबई

ISL-7 : बेंगलुरू को हराकर फिर से टॉप पर पहुंचना चाहेगा मुंबई

 Edited By: IANS
 Published : Feb 15, 2021 01:11 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 01:11 pm IST

 मुंबई सिटी एफसी को आज (सोमवार) बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में बेंगलुरू एफसी का सामना करना है, जो संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है और ऐसे में मुंबई उसे हराकर फिर से टॉप पर पहुंचना चाहेगी।

ISL-7, Mumbai, Bengaluru, Sports, Football - India TV Hindi
Mumbai City FC Image Source : TWITTER/@MUMBAICITYFC

मुंबई सिटी एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। कोच सर्जियो लोबेरा की टीम इस सीजन में अधिकतर समय तक पोल पॉजिशन में रही है, लेकिन एटीकेएमबी ने रविवार को जमशेदपुर एफसी को हराकर पोल पॉजिशन हासिल कर लिया है। मुंबई सिटी एफसी को आज (सोमवार) बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में बेंगलुरू एफसी का सामना करना है, जो संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है और ऐसे में मुंबई उसे हराकर फिर से टॉप पर पहुंचना चाहेगी।

मुंबई के लिए पिछले चार मैच बेहद खराब रहे हैं और वो इन मैचों में एक बार भी क्लीन शीट हासिल नहीं कर पाई है जबकि सात गोल खाई है। उससे पहले, 12 मैचों में वह केवल चार ही गोल खाई थी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की जीत के बाद जब हसल अली पर चढ़ा 'पॉरी गर्ल' का खुमार, बनाया मजेदार Video

लोबेरा इस बात को जानते हैं कि उनकी टीम अब अंक नहीं गंवा सकती क्योंकि उनकी नजरें एएफसी चैंपियंस लीग में अपनी जगह बनाने पर है। साथ ही वह बेंगलुरू के खिलाफ होने वाले मुकाबले के खतरे से भी अवगत है।

मुंबई के लिए हूगो बोउमस निलंबन के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, जोकि नौ गोल में अपना योगदान दे चुके हैं और 38 मौके बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Watch : एक बार फिर पुजारा की किस्मत ने दिया 'धोखा', मैदान पर आते ही हुए आउट

पूर्व चैंपियन बेंगलुरू को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उन्हें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि मुंबई के खिलाफ उनका रिकॉर्ड सही नहीं है। बेंगलुरू ने मुंबई से अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे चार में हार मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।

टॉप चार की टीमें अंक गंवा रही है और इससे प्लेऑफ के लिए तीसरे और चौथे स्थान के लिए रेस काफी रोमांचक हो चुका है। लेकिन अंतरिम कोच नौशाद मूसा का मानना है कि वे एक समय पर केवल एक ही मैच पर ध्यान देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल