1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : नॉर्थईस्ट युनाइटेड के सामने है एटीके मोहन बागान के मजबूत डिफेंस की चुनौती

ISL-7 : नॉर्थईस्ट युनाइटेड के सामने है एटीके मोहन बागान के मजबूत डिफेंस की चुनौती

 Edited By: IANS
 Published : Jan 26, 2021 11:00 am IST,  Updated : Jan 26, 2021 11:00 am IST

नॉर्थईस्ट को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसे अब और अंक नहीं गंवाना होगा।

Northeast United FC, Football, ISL - India TV Hindi
Northeast United FC Image Source : TWITTER/NORTHEAST UNITED FC

हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपने पिछले मैच में जमशेदपुर एफसी को हरा चुकी नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान की चुनौती का सामना करेगी। 

नॉर्थईस्ट को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसे अब और अंक नहीं गंवाना होगा।

रविवार को जमशेदपुर के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में देशोर्न ब्राउन ने नॉर्थईस्ट के बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ब्राउन हाल में बेंगलुरु एफसी से हाईलैंडर्स में पहुंचे हैं।

अपने पिछले मैच में चेन्नइयन एफसी को हराने वाली एटीके मोहन बागान के कोच एंटोनियो लोपेज हबास का मानना है कि नॉर्थईस्ट युनाइटेड भी उनके लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल