1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL : पिछले खराब सीजन को भुलाकर नई शुरूआत करना चाहेंगी ओड़िशा और हैदराबाद

ISL : पिछले खराब सीजन को भुलाकर नई शुरूआत करना चाहेंगी ओड़िशा और हैदराबाद

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 06:50 pm IST

ओड़िशा एफसी और हैदराबाद एफसी की टीमें जब इंडियन सुपर लीग में एक दूसरे के आमने सामने होंगी तो उनकी निगाहें पिछले खराब सत्र को भुलाकर नयी शुरूआत करने की होगी।

पिछले खराब सीजन को...- India TV Hindi
पिछले खराब सीजन को भुलाकर नई शुरूआत करना चाहेंगी ओड़िशा और हैदराबाद Image Source : HYDERABAD FC

बेम्बोलिम (गोवा)। ओड़िशा एफसी और हैदराबाद एफसी की टीमें जब सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग में एक दूसरे के आमने सामने होंगी तो उनकी निगाहें पिछले खराब सत्र को भुलाकर नयी शुरूआत करने की होगी।

हैदराबाद को पिछले सत्र में 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था जिसमें उसने 39 गोल खाये थे। वहीं ओड़िशा ने भी 31 गोल खाये थे। लेकिन ओड़िशा के कोच स्टुअर्ट बैक्सटर के लिये ये आंकड़ें सिर्फ संख्यायें हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह इतिहास है और इससे किसी को भी मदद नहीं मिलेगी। अब हमारे पास दो नयी टीमें हैं। उनके कुछ खिलाड़ी नये हैं और हमारे पास भी नये खिलाड़ी हैं इसलिये चीजें दोनों ओर ही बदली हैं। हम एक नयी हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलेंगे।’’

झमाझम बारिश के बीच नेट्स प्रैक्टिस करता दिखा ये भारतीय बल्लेबाज, जीता फैन्स का दिल!

इंग्लिश कोच ने दोहराया कि मैच के लिये उनकी योजना किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी पर निर्भर रहने की नहीं है। विपक्षी टीम के नये कोच मैनुअल मारक्वेज रोका अच्छी शुरूआत करना चाहेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘पहला मैच जीतना अहम है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल