1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोलकाता डर्बी: एटीके मोहन बागान ने 11 मिनट के अंदर तीन गोल कर ईस्ट बंगाल को हराया

कोलकाता डर्बी: एटीके मोहन बागान ने 11 मिनट के अंदर तीन गोल कर ईस्ट बंगाल को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2021 10:41 pm IST,  Updated : Nov 27, 2021 10:41 pm IST

एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सत्र के पहले डर्बी में चिर प्रतिद्वंद्वी एससी ईस्ट बंगाल को शनिवार को 3-0 की करारी शिकस्त दी।

कोलकाता डर्बी: एटीके...- India TV Hindi
कोलकाता डर्बी: एटीके मोहन बागान ने 11 मिनट के अंदर तीन गोल कर ईस्ट बंगाल को हराया Image Source : @ATKMOHUNBAGANFC

वास्को। पूर्व चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सत्र के पहले डर्बी (एक क्षेत्र की दो टीमें) में चिर प्रतिद्वंद्वी एससी ईस्ट बंगाल को शनिवार को 3-0 की करारी शिकस्त दी। एटीके मोहन बागान के लिए रॉय कृष्णा (12वें मिनट), मनवीर सिंह (14वें मिनट) और लिस्टन कोलासो (23वें मिनट) ने 11 मिनट के अंदर तीन गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी जो मैच के आखिर तक कायम रही।

फिजी के कृष्णा ने प्रीतम कोटल की क्रास को गोल में बदला जबकि मनवीर ने जोनी कौको के पास को गोल में बदला। कोलासो ने इसके बाद ईस्ट बंगाल के गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य की गलती का फायदा उठते हुए टीम की बढ़त को तीगुना कर दिया

 पिछले सत्र में भी इस डर्बी के दोनों मैचों को एटीके मोहन बागान ने जीता था। मोहन बागन की यह दो मैचों में दूसरी जीत है जबकि ईस्ट बंगाल को अब भी जीत का इंतजार है। उसका पहला मैच ड्रा रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

isl