1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL: केरल ब्लास्टर्स को हराकर पुणे सिटी अंक तालिका में शीर्ष पर

ISL: केरल ब्लास्टर्स को हराकर पुणे सिटी अंक तालिका में शीर्ष पर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2015 02:36 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 02:44 pm IST

पुणे: तुर्की के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुनकाय सानली के 72वें मिनट में हैडर से दागे गोल की बदौलत एफसी पुणे सिटी मंगलवार को यहां केरल ब्लास्टर्स को 3-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट

ISL: केरल ब्लास्टर्स को...- India TV Hindi
ISL: केरल ब्लास्टर्स को हराकर पुणे सिटी अंक तालिका में शीर्ष पर

पुणे: तुर्की के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुनकाय सानली के 72वें मिनट में हैडर से दागे गोल की बदौलत एफसी पुणे सिटी मंगलवार को यहां केरल ब्लास्टर्स को 3-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में शीर्ष पर पहुंच गई।

विजेता टीम की ओर से दो अन्य गोल 16वें और 23वें मिनट में नाईजीरियर के स्ट्राइकर कालू उचे ने दागे। केरल ब्लास्टर्स की ओर से दोनों गोल पहले और 30वें मिनट में मोहम्मद रफी ने किए।

इस जीत से डेविड प्लाट की कोचिंग वाली पुणे की टीम छह मैचों में चौथी जीत दर्ज करते हुए 12 अंक के साथ चेन्नईयिन एफसी को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गई है। सचिन तेंदुलकर के सह स्वामित्व वाली केरल ब्लास्टर्स की टीम चौथी हार के बाद छह मैचों मंे चार अंक के साथ अंक तालिका में निचले पायदान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल