1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. उदांता सिंह ने बेंगलुरू FC के साथ किया नया करार, अगले 3 साल तक बने रहेंगे क्लब के साथ

उदांता सिंह ने बेंगलुरू FC के साथ किया नया करार, अगले 3 साल तक बने रहेंगे क्लब के साथ

 Reported By: IANS
 Published : Mar 12, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 08:15 pm IST

उदांता सिंह तीन और सीजन के लिए बेंगलुरू एफसी के साथ बने रहेंगे। उदांता ने बीते साल इंडियन सुपर लीग खिताब जीतने वाले क्लब के साथ नया करार किया है।

उदांता सिंह ने...- India TV Hindi
उदांता सिंह ने बेंगलुरू FC के साथ किया नया करार, अगले 3 साल तक बने रहेंगे क्लब के साथ Image Source : UDANTA SINGH/FACEBOOK

बेंगलुरू| उदांता सिंह तीन और सीजन के लिए बेंगलुरू एफसी के साथ बने रहेंगे। उदांता ने बीते साल इंडियन सुपर लीग खिताब जीतने वाले क्लब के साथ नया करार किया है। क्लब ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। क्लब के मुताबिक अब उदांता 2022-23 सीजन तक उसके साथ रहेंगे।

23 साल के इंडिया इंटरनेशनल उदांता बीते छह सीजन से क्लब का हिस्सा हैं और क्लब के लिए अब तक 137 मैचों में 16 गोल कर चुके हैं। उदांता बेंगलुरू एफसी के फैन्स के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं।

साल 2014 में बेंगलुरू एफसी के साथ करार करने वाले उदांता ने कहा, "बेंगलुरू एफसी के साथ यह सफर को जारी रखते हुए मुझे खुशी हो रही है। इस क्लब के साथ मेरा अब तक का सफर शानदार रहा है और अगले तीन साल भी शानदार रहेंगे, ऐसी मुझे उम्मीद है। यह सीजन हमारे लिए खराब रहा लेकिन हम इससे उबरते हुए नए सिरे से नए सीजन के लिए खुद को तैयार करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल