1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISSF शूटिंग विश्व कप : भारतीय एयर राइफल पुरुष टीम ने जीता सिल्वर मेडल

ISSF शूटिंग विश्व कप : भारतीय एयर राइफल पुरुष टीम ने जीता सिल्वर मेडल

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2021 01:28 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 01:29 pm IST

अमेरिकी टीम ने 16 अंक बनाये थे। भारतीय टीम 623.4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक के दौर में पहुंची थी।

Shooting World Cup- India TV Hindi
Shooting World Cup Image Source : GETTY

नई दिल्ली| ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दीपक कुमार और पंकज कुमार की भारतीय एयर राइफल पुरुष टीम ने आईएसएसएफ विश्व कप के तीसरे दिन रविवार को यहां रजत पदक जीता। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के लिये मुकाबले में 14 अंक बनाये और वह लुकास कोजेनीस्की, विलियम सैनर और टिमोथी शेरी की अमेरिकी टीम के बाद दूसरे स्थान पर रही। 

अमेरिकी टीम ने 16 अंक बनाये थे। भारतीय टीम 623.4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक के दौर में पहुंची थी। अमेरिका इस क्वालीफाईंग दौर में भी 625.1 अंक लेकर शीर्ष पर रहा था। 

ये भी पढ़े - इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया को हुए 5 बड़े फ़ाएदे, जो आगामी टी20 विश्वकप में दिला सकते हैं जीत  

दक्षिण कोरिया की टीम ने ईरान को हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पूर्व पहले क्वालीफिकेशन में भारतीय टीम ने 1885.9 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। अमेरिका 1880.8 अंक लेकर दूसरे और दक्षिण कोरिया 1880.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। 

ये भी पढ़े - टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने डेविड मलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल