1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मरे-बेथनी ने लगातार दूसरी बार जीता यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब

मरे-बेथनी ने लगातार दूसरी बार जीता यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 02:01 pm IST

ब्रिटेन के जेमी मरे और अमेरिका की बेथनी मैटेक-सैंड्स की जोड़ी ने यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन में मिश्रित युगल वर्ग का खिताब जीत लिया है।

मरे-बेथनी ने लगातार...- India TV Hindi
मरे-बेथनी ने लगातार दूसरी बार जीता यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब Image Source : AP IMAGES

न्यूयॉर्क| ब्रिटेन के जेमी मरे और अमेरिका की बेथनी मैटेक-सैंड्स की जोड़ी ने यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन में मिश्रित युगल वर्ग का खिताब जीत लिया है। मरे-बेथनी ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में टॉप सीड चान हाओ-चिंग और माइकल वीनस की जोड़ी को 6-2, 6-3 से मात दी।

बीबीसी के अनुसार, 33 वर्षीय मरे ओपन एरा में लगातार तीन मिश्रत युगल खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। यह उनके करियर का सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। मरे-बेथनी की जोड़ी मुकाबले की शुरुआत से ही सहज नजर आई और उन्हें नेट एवं बेस लाइन से अंक बटोरने में कोई खास परेशानी नहीं हुई।

दूसरे सेट में हाओ-चिंग और वीनस की जोड़ी ने वापसी करने के प्रयास किए, लेकिन वे अपनी हार नहीं टाल पाए। मरे ने 2017 में स्विट्जरलैंड की महान खिलाड़ी मार्टिना हिगिस के साथ भी अमेरिका ओपन का खिताब जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल