1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हिंगिस और जेमी मरे ने जीता यूएस ओपन का मिक्स्ड डब्ल्स का खिताब

हिंगिस और जेमी मरे ने जीता यूएस ओपन का मिक्स्ड डब्ल्स का खिताब

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 10, 2017 03:45 pm IST,  Updated : Sep 10, 2017 03:49 pm IST

ब्रिटिश खिलाड़ी जेमी मरे और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन में मिक्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया है।

Jamie Murray, Martina Hingis- India TV Hindi
Jamie Murray, Martina Hingis

न्यूयार्क: ब्रिटिश खिलाड़ी जेमी मरे और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के मिक्स डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिक्स डबल्स के फाइनल में मरे-हिंगिस की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और चीनी ताइपे की चान हाओ-चिंग की जोड़ी को मात दी।

विंबलडन जीतने वाली मरे-हिंगिस की जोड़ी ने माइकल-चिंग की जोड़ी को 6-1, 4-6, 10-8 से मात दी। दोनों जोड़ियों का सामना अब तक 10 बार एक-दूसरे से हो चुका है और इस रिकॉर्ड में मरे-हिंगिस की जोड़ी 10-0 से आगे है।

हिंगिस ने कहा, 'सुपर टाई ब्रेकर के बाद हमें पता था कि हमें कैसे खेलना है। पहला सेट हमने आसानी से जीता। हालांकि, दूसरे सेट में हम गलतियों से पीछे रह गए लेकिन सुपर टाईब्रेकर में हमने खेल अपने नाम किया। जेमी के साथ खेलने में अच्छा लगता है। वो अच्छे पार्टनर हैं। अंत में उन्होंने ही हमें खिताब जिताया।' वहीं जेमी मरे और मार्टिना हिंगिस ने ये भी कहा कि वो अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के लिए भी तैयार हैं। आपको बता दें जेमी मरे वर्ल्ड नंबर 2 एंडी मरे के भाई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल