1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जमशेदपुर एफसी ने नाइजीरिया के स्टीफन के साथ किया करार

जमशेदपुर एफसी ने नाइजीरिया के स्टीफन के साथ किया करार

 Edited By: IANS
 Published : Sep 10, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 07:50 pm IST

 26 साल के इस खिलाड़ी ने नाइजीरिया के लिए 2016 में पदार्पण करने के बाद 13 मैच खेले हैं।

Jamshedpur FC, sports, football, Stephen, Nigeria- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

नाइजीरिया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मौजूदा सदस्य स्टीफन इजे ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी के साथ करार किया। टीम ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 26 साल के इस खिलाड़ी ने नाइजीरिया के लिए 2016 में पदार्पण करने के बाद 13 मैच खेले हैं।

टीम के मुख्य कोच ओवेन कोयले ने स्टीफन को लेकर कहा, "स्टीफन हमारे डिफेंस को मजबूत करने में काफी मददगार रहेंगे। वह एक जानी मानी शाख्सियत के तौर पर यहां आ रहे हैं। उन्होंने विश्व कप खेलने वाली नाइजीरिया जैसी टीम का प्रतिनिधत्व किया है।"

यह भी पढ़ें-  थॉमस और उबेर कप के लिये हैदराबाद में लगने वाला राष्ट्रीय शिविर हुआ रद्द

उन्होंने कहा, "स्टीफन की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी टीम को आगे ले जाने में मददगार होगी। वह शानदार युवा खिलाड़ी हैं।"

जमशेदपुर के साथ जुड़ने पर स्टीफन ने कहा, "मैं काफी करीब से आईएसएल को देख रहा था। यह काफी अच्छा टूर्नामेंट है। मैंने जमशेदपुर के फ्रशंसकों में जुनून देखा है इसलिए मैं टीम से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। मेरा लक्ष्य साधारण है, जीतना।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल