1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूवेंटस को मिली करारी हार, सीरी ए खिताब जीतने से चूका

यूवेंटस को मिली करारी हार, सीरी ए खिताब जीतने से चूका

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2020 03:34 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 03:34 pm IST

वह दूसरे स्थान पर चल रहे अटलांटा से अब भी छह अंक आगे है। हालांकि वह इससे पहले भी विजेता बन सकता है।

Juventus, Sports, football- India TV Hindi
football Image Source : GETTY IMAGES

यूवेंटस रेलीगेशन की कगार पर खड़े उडिनेस के खिलाफ मुकाबले में 1-2 से हार गया जिससे वह इसी मैच से लगातार रिकार्ड नौंवा इटैलियन लीग फुटबॉल खिताब जीतने से चूक गया। अब यूवेंटस रविवार को सैम्पडोरिया के खिलाफ जीत से खिताब अपने नाम कर सकता है। 

वह दूसरे स्थान पर चल रहे अटलांटा से अब भी छह अंक आगे है। हालांकि वह इससे पहले भी विजेता बन सकता है, अगर अटलांटा शुक्रवार को एसी मिलान से हार जाये और इंटर मिलान शनिवार को जिनोआ पर जीत दर्ज करने में असफल रहे। 

उडिनेस के लिये मातिजिस डि लिग्ट ने खाता खोला लेकिन यूवेंटस ने इलिजा नेस्त्रोवस्की के गोल से बराबरी हासिल की। पर सेको फोफाना ने उडिनेस के लिये विजयी गोल दागा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल