1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: नोवाक जोकोविक को हराकर पहला पेरिस मास्टर्स खिताब जीते कारेन

टेनिस: नोवाक जोकोविक को हराकर पहला पेरिस मास्टर्स खिताब जीते कारेन

 Reported By: IANS
 Published : Nov 05, 2018 12:23 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 12:23 pm IST

अपनी खिताबी जीत के बाद खाचानोव ने कहा, "यह जीत मेरे लिए बेहद मायने रखती है, जैसे मैंने पूरी दुनिया जीत ली हो। मेरे करियर में अब तक का सबसे बड़ा खिताब है।"

कारेन खाचानोव - India TV Hindi
कारेन खाचानोव  Image Source : AP

पेरिस: रूस के टेनिस खिलाड़ी कारेन खाचानोव ने बड़ा उलटफेर करते हुए अपने करियर का पहला पेरिस मास्टर्स खिताब हासिल किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कारेन ने खिताबी मुकाबले में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को मात देकर पहली मास्टर्स-1000 ट्रॉफी जीती। 

अपनी खिताबी जीत के बाद खाचानोव ने कहा, "यह जीत मेरे लिए बेहद मायने रखती है, जैसे मैंने पूरी दुनिया जीत ली हो। मेरे करियर में अब तक का सबसे बड़ा खिताब है।"

खाचानोव ने कहा कि सीजन का अंत इस प्रकार से करने से अधिक खुशी उन्हें और कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने इसके लिए विश्व के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों में से एक जोकोविक को मात दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल