1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी को लगा बड़ा झटका, केविन डे ब्रूने तीन महीने के लिए मैदान से बाहर

मैनचेस्टर सिटी को लगा बड़ा झटका, केविन डे ब्रूने तीन महीने के लिए मैदान से बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 17, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Aug 17, 2018 06:24 pm IST

इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी के स्टार मिडफील्डर केविन डे ब्रूने चोट के कारण करीब तीन महीनों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। 

केविन डे ब्रूने - India TV Hindi
केविन डे ब्रूने  Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी के स्टार मिडफील्डर केविन डे ब्रूने चोट के कारण करीब तीन महीनों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अुनसार, केविन को प्रशिक्षण सत्र के दौरान घुटने में चोट लगी थी। हालांकि, उन्हें कसी प्रकार की सर्जरी की जरूरत नहीं है।

मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर काइल वॉकर ने कहा, "केविन एक महान खिलाड़ी हैं और ट्रेनिंग के दौरान उनके साथ दिक्कत हुई। लेकिन, हमारी टीम में बहुत गहराई है। हम केवल एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहते, यह एक टीम गेम है और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा उसे मौका दिया जाएगा। जाहिर है कि यह हमारे लिए बड़ा नुकसान है लेकिन हमारे पास अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं।"

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के अपने अगले मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी की टीम रविवार को हडर्सफील्ड का सामना करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल