1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के मशहूर जिम्नास्ट कुर्ट थामस का निधन

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के मशहूर जिम्नास्ट कुर्ट थामस का निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2020 10:56 am IST,  Updated : Jun 07, 2020 10:56 am IST

थॉमस के परिवार ने बताया कि उनका शुक्रवार को निधन हो गया था। उन्हें 24 मई को मस्तिष्काघात (स्ट्रोक) हुआ था। 

Kurt Thomas, first American man to win world gym title, dies at 64- India TV Hindi
Kurt Thomas, first American man to win world gym title, dies at 64 Image Source : GETTY IMAGES

लॉस एंजिलिस। विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के पहले पुरुष जिम्नास्ट कुर्ट थामस का निधन हो गया है। वह 64 साल के थे। थॉमस के परिवार ने बताया कि उनका शुक्रवार को निधन हो गया था। उन्हें 24 मई को मस्तिष्काघात (स्ट्रोक) हुआ था। तब उनके दिमाग की एक नस फट गयी थी।

उनकी पत्नी बैकी थामस ने अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट पत्रिका से कहा, ‘‘कल मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त और पिछले 24 वर्षों से अपना हमसफर खो दिया। मुझे हमेशा उनकी पत्नी होने पर गर्व रहेगा।’’ 

थॉमस ने 1976 के मांट्रियल ओलंपिक में भाग लेने के बाद 1978 में फ्रांस के स्ट्रासबोर्ग में खेली गयी विश्व चैंपियनशिप में फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण पदक जीता था। 

ये भी पढ़ें - वायरस संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर चीन फुटबॉल संघ ने 6 खिलाड़ियों को किया निलंबित

इस तरह से वह जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में सोने का तमगा जीतने वाले पहले अमेरिकी बने थे। इसके बाद उन्होंने 1979 में टेक्सास के फोर्ट वर्थ में खेली गयी विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल