1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वापसी पर ला लिगा के दर्शकों में हुई लगभग 50 प्रतिशत की बढोतरी

वापसी पर ला लिगा के दर्शकों में हुई लगभग 50 प्रतिशत की बढोतरी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2020 04:40 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 04:40 pm IST

भारत में इस लीग का प्रसारण फेसबुक पर किया जा रहा है जहां दर्शकों की संख्या में 72 प्रतिशत बढोतरी हुई है। लीग ने कहा कि ये आंकड़े नीलसन स्पोर्ट्स ने जुटाये हैं। 

La-Liga, soccer, soccer-club, soccer-league, return, football- India TV Hindi
La-Liga Image Source : LA LIGA

कोरोना वायरस के कारण लगभग तीन महीने बाद शुरू होने वाली स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के अंतरराष्ट्रीय दर्शक लगभग 50 प्रतिशत बढ़े हैं। लीग की वापसी के बाद जो शुरुआती मैच खेले गये उन्हें मार्च के मध्य में निलंबन से पहले खेले गये 27 दौर के मैचों की औसत की तुलना में 48 प्रतिशत अधिक दर्शकों ने देखा। 

लीग ने बयान में कहा कि अफ्रीका महाद्वीप में यह बढोतरी 70 प्रतिशत से अधिक जबकि यूरोप में 56 प्रतिशत हुई है। केवल दक्षिण अफ्रीका में ही 210 प्रतिशत जबकि बेल्जियम में 130 प्रतिशत अधिक दर्शकों ने इन मैचों को देखा। 

भारत में इस लीग का प्रसारण फेसबुक पर किया जा रहा है जहां दर्शकों की संख्या में 72 प्रतिशत बढोतरी हुई है। लीग ने कहा कि ये आंकड़े नीलसन स्पोर्ट्स ने जुटाये हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल