1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga : मेसी के शानदार दो गोल से बार्सिलोना को पांच मैचों में मिली पहली जीत

La Liga : मेसी के शानदार दो गोल से बार्सिलोना को पांच मैचों में मिली पहली जीत

 Edited By: IANS
 Published : Nov 08, 2020 04:19 pm IST,  Updated : Nov 08, 2020 04:19 pm IST

शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में ओसमाने डेम्बेले ने 22वें मिनट में ही गोल करके बार्सिलोना का खाता खोल दिया। इसके बाद एंटोनियो सनाबेरिया ने 45वें मिनट में गोल करके हाफ टाइम तक रियल बेतिस को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

La Liga, Barcelona, Sports, football- India TV Hindi
Messi  Image Source : AP

लियोनेल मेसी के बतौर सब्सिट्यूट दूसरे हाफ में किए गए दो गोलों की मदद से बार्सिलोना ने ला लीगा के मुकाबले में रियल बेतिस को 5-2 से हरा दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना की इस सीजन में लीग में पांच मैचों में यह पहली जीत है। 

शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में ओसमाने डेम्बेले ने 22वें मिनट में ही गोल करके बार्सिलोना का खाता खोल दिया। इसके बाद एंटोनियो सनाबेरिया ने 45वें मिनट में गोल करके हाफ टाइम तक रियल बेतिस को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

हाफ टाइम के बाद पहले तो एंटोनियो ग्रिजमैन ने 49वें मिनट में गोल करके बार्सिलोना को 2-1 से आगे कर दिया और फिर मेसी ने 61वें मिनट में तथा 82वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करके बार्सिलोना को 4-2 से आगे कर दिया। मेसी के बाद गोंजालेज ने इंजुरी टाइम में गोल करके बार्सिलोना को 5-2 की जीत दिला दी।

रियल बेतिस के लिए मोरोन ने 73वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया।

इस जीत के बाद बार्सिलोना की टीम अंकतालिका में सात मैचों में 11 अंकों के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गई है जबकि हार के बावजूद रियल बेतिस नौ मैचों में 12 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल