1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. LA Liga : बेंजेमा के दो गोल की बदौलत जीता रियल मेड्रिड

LA Liga : बेंजेमा के दो गोल की बदौलत जीता रियल मेड्रिड

 Reported By: IANS
 Published : Mar 14, 2021 02:26 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 02:26 pm IST

रियल मेड्रिड और एल्च के बीच पहले हाफ तक मुकाबला गोल रहित रहा लेकिन दूसरे हाफ में एल्च की ओर से डानी काल्वो ने 61वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

Karim Benzema- India TV Hindi
Karim Benzema Image Source : GETTY

मेड्रिड| करीम बेंजेमा के दो गोलों की बदौलत रियल मेड्रिड ने ला लीगा मुकाबले में एल्च को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीतने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियल मेड्रिड के खिलाफ मिली हार के बावजूद एल्च ने इस मैच में दिखाया है कि उन्होंने कोच फ्रान एसक्रिबा के वापस आने के बाद कितना सुधार किया है।

रियल मेड्रिड और एल्च के बीच पहले हाफ तक मुकाबला गोल रहित रहा लेकिन दूसरे हाफ में एल्च की ओर से डानी काल्वो ने 61वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

एल्च की बढ़त हालांकि ज्यादा देर कायम नहीं रही और रियल मेड्रिड की ओर से बेंजेमा ने 73वें मिनट में गोल कर बराबरी हासिल की।

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने जताई इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलने की इच्छा, दिया ये बयान

इसके बाद बेंजेमा ने इंजुरी समय में एक और गोल कर बढ़त हासिल की और इस बढ़त को अंत तक कायम रखा। एल्च की ओर से कोई गोल नहीं होने के कारण रियल मेड्रिड ने यह मुकाबला जीत लिया।

इस जीत के बाद रियल मेड्रिड 27 मैचों में 57 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल