1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना के लिए आज अपना 600वां मैच खेलेंगे मेसी

बार्सिलोना के लिए आज अपना 600वां मैच खेलेंगे मेसी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 04, 2017 04:45 pm IST,  Updated : Nov 04, 2017 04:45 pm IST

अर्जेटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी आज सेविला के खिलाफ होने वाले मैच के लिए जब कैंप नोउ स्टेडियम में उतरेंगे तो यह बार्सिलोना के लिए यह उनका 600वां मैच होगा। इसी के साथ इस अग्रणी क्लब के लिए 600 या उससे अधिक मैच खेलने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi

बार्सिलोना: अर्जेटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी आज सेविला के खिलाफ होने वाले मैच के लिए जब कैंप नोउ स्टेडियम में उतरेंगे तो यह बार्सिलोना के लिए यह उनका 600वां मैच होगा। इसी के साथ इस अग्रणी क्लब के लिए 600 या उससे अधिक मैच खेलने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

जावी हर्नांडेज (767) और आंद्रेस इनिएस्ता (642) ने ही बार्सिलोना के लिए मेसी से ज्यादा मैच खेले हैं। मेसी ने 16 अक्टूबर 2004 को बार्सिलोना के लिए पहला मैच खेला था। मेसी ने क्लब के लिए अबतक 523 गोल दागे हैं और इस मामले में कोई खिलाड़ी उनके आस-पास भी नहीं है।

मेसी ने सेविल के खिलाफ 21 लीग मैचों में 23 गोल मारे हैं। मेसी के फॉर्म को देखते हुए ऐसा मुमकिन नहीं लगता कि वह शनिवार को गोल न करें। बार्सिलोना स्पेनिश लीग में 28 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है जबकि सेविया 19 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। सेविया के खिलाफ होने वाले मैच में बार्सिलोना के आंद्रे गोम्स, डेम्बले और राफिन्हा चोट के कारण नहीं खेलेंगे। सेविया को बार्सिलोना के खिलाफ पिछले 10 में से 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल