1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग चैंपियन लीवरपूल ने थियागो अलाकांट्रा के साथ किया करार

प्रीमियर लीग चैंपियन लीवरपूल ने थियागो अलाकांट्रा के साथ किया करार

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 01:50 pm IST

इंग्लिश फुटबाल लीग (ईपीएल) की मौजूदा विजेता लीवरपूल ने थियागो अलाकांट्रा के साथ करार पूरा कर लिया है। थियागो जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख से लीवरपूल में आ रहे हैं।

प्रीमियर लीग चैंपियन...- India TV Hindi
प्रीमियर लीग चैंपियन लीवरपूल ने थियागो अलाकांट्रा के साथ किया करार Image Source : GETTY

लंदन| इंग्लिश फुटबाल लीग (ईपीएल) की मौजूदा विजेता लीवरपूल ने थियागो अलाकांट्रा के साथ करार पूरा कर लिया है। थियागो जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख से लीवरपूल में आ रहे हैं।

क्लब ने बयान में कहा, "स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने इंग्लिश क्लब के साथ लंबा करार किया है और वह इस ट्रांसफर विंडो में क्लब में आने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कोस्टास सिमिकास अगस्त में टीम के साथ आए थे।" लीवरपूल की वेबसाइट ने थियागो के हवाले से लिखा है, "यह शानदार एहसास है। मैं लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहा था। मैं यहां आकर काफी खुश हूं।"

उन्होंने कहा, "जब साल बीतते हैं, आप जितना हो सके जीतना चाहते हो और जब आप जीतते हो तो आप और ज्यादा जीतना चाहते हो। मुझे लगता है कि मैं जो हूं वो यह क्लब बहुत अच्छे से बताता है। मैं सभी लक्ष्य हासिल करना चाहता हूं, ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल