1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भाग्यशाली रहा कि मैंने गार्डियोला के मार्गदर्शन में काम किया : मेसी

भाग्यशाली रहा कि मैंने गार्डियोला के मार्गदर्शन में काम किया : मेसी

 Edited By: IANS
 Published : Dec 28, 2020 08:42 am IST,  Updated : Dec 28, 2020 08:42 am IST

मेसी गार्डियोला और बार्सिलोना के पूर्व कोच एनरिक के साथ चैम्पियंस लीग खिताब जीत चुके हैं। गार्डियोला के समय बार्सिलोना को विश्व फुटबाल इतिहास का सर्वकालिक महान क्लब माना जाता था।

Messi, sports, football- India TV Hindi
Messi Image Source : GETTY IMAGES

स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेसी ने कहा है कि वह भाग्यशाली रहे हैं कि उन्होंने पेप गार्डियोला और लुइस एनरिक के मार्गदर्शन में काम किया है। मेसी ने मैनचेस्टर सिटी के मौजूदा कोच गार्डियोला की खास तारीफ की। मेसी ने स्पेनिश टीवी चैनल ला सेक्सटा से कहा, " वह आपको चीजों को एक तरह से देखने लायक बनाते है कि वह कैसे मैचों के लिए तैयारी करते है, कैसे डिफेंस करते हैं और कैसे अटैकिंग करते हैं। उन्होंने आपको बताया कि वास्तव में मैच कैसा होने वाला था और मैच जीतने के लिए आपको कैसे आक्रमण करना था।"

उन्होंने कहा, " मैं भाग्यशाली था कि गार्डियोला और एनरिक के मार्गदर्शन में मुझे ट्रेनिंग करने का मौका मिला। वे दोनों सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत बनाया और रणनीति सिखाई।"

मेसी गार्डियोला और बार्सिलोना के पूर्व कोच एनरिक के साथ चैम्पियंस लीग खिताब जीत चुके हैं। गार्डियोला के समय बार्सिलोना को विश्व फुटबाल इतिहास का सर्वकालिक महान क्लब माना जाता था।

एनरिक जब बार्सिलोना के कोच थे तो उस समय मेसी ने एनरिक के साथ ला लीगा, कोपा डेल रे और चैम्पियंस लीग खिताब जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल